छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कहा कि 2013 में झीरम घाटी में हुआ नक्सली हमला एक राजनीतिक व आपराधिक साजिश थी। यह एक कान्ट्रैक्ट किलिंग थी। राज्य सरकार इस मामले की जांच कराएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले की जांच कराना चाहती थी। लेकिन केंद्र नहीं चाहता था कि राज्य सरकार इस मामले की जांच करे। उन्होंने कहा कि 25 मई 2013 को कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हुए इस हमले में कई कांग्रेस नेताओं की जानें गईं थी। उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।
उसने मामले की जांच एनआईए को सौंपी थी। बघेल ने कहा, हालांकि मौजूदा केंद्र सरकार के दबाव के कारण न तो एनआईए और न ही राज्य सरकार को इस मामले की जांच करने की अनुमति है। 2013 में झीरम घाटी में हुए इस नक्सल हमले में राज्य के कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की मौत हुई थी।