कोरोना संक्रमण के दौर में छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब की होम डिलीवरी का फैसला किया है। अब लोग घर बैठे ही ऑनलाइन शराब मंगवा सकेंगे।
राज्य सरकार की तरफ से इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि डिलिवरी बॉय के जरिए शराब की होम डिलिवरी होगी। इसके लिए समय सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक रखा गया है। इसमें बदलाव भी किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ में 12,239 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 12,239 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 8,42,356 हो गई है। राज्य में शनिवार को 371 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 223 मरीजों की मौत हुई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 12,239 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 718, दुर्ग से 518, राजनांदगांव से 393, बालोद से 414, बेमेतरा से 170, कबीरधाम से 434, धमतरी से 352, बलौदाबाजार से 728, महासमुंद से 409, गरियाबंद से 188, बिलासपुर से 605, रायगढ़ से 1086, कोरबा से 712, जांजगीर चांपा से 1021, मुंगेली से 572, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 345, सरगुजा से 436, कोरिया से 577, सूरजपुर से 583, बलरामपुर से 375, जशपुर से 561, बस्तर से 241, कोंडागांव से 166, दंतेवाड़ा से 97, सुकमा से 54, कांकेर से 395, नारायणपुर से 26 और बीजापुर से 63 मामले हैं।