फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ को मिली एक और नगर पालिका: CM भूपेश बघेल ने की घोषणा, संवेरगा 'बांकी मोगरा', मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Sun, 25 Jun 2023 06:47 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ को एक और नगर पालिका की सौगात मिलने वाली है। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने कोरबा जिले में बांकी मोगरा नगर पालिका बनाने के लिए घोषणा की है। इसके लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
कटघोरा विधायक कंवर ने मुख्यमंत्री से रविवार को उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ को एक और नगर पालिका की सौगात मिलने वाली है। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने कोरबा जिले में बांकी मोगरा नगर पालिका बनाने के लिए घोषणा की है। इसके लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कटघोरा विधायक एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकारण के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम कंवर के आग्रह पर यह निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


कटघोरा विधायक कंवर ने मुख्यमंत्री से रविवार को उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर उनसे बांकी मोगरा शहर को नगर पालिका बनाने के लिए अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि बांकी मोगरा क्षेत्र के आठ वार्ड कोरबा नगर निगम के अंतर्गत आते हैं। नवीन नगर पालिका के गठन से बांकी मोगरा में विकास कार्य तेजी से होंगे। क्षेत्र के नागरिकों को अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। सीएम ने विधायक के आग्रह पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को बांकी मोगरा नगर पालिका के गठन के लिए शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें