तबीयत बिगड़ने पर परिजन ले गए थे अस्पताल
जानकारी के मुताबिक, बाद देवरी निवासी दुर्गेश्वरी मंडावी (16) पुत्री नवल कुमार मंडावी कन्हारपुरी उच्चतर माध्यामिक विद्यालय में 11वीं की छात्रा थी। उसकी शनिवार तड़के करीब 4 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे लगातार उल्टियां हो रही थी। इस पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां उपचार के दौरान दुर्गेश्वरी की मौत हो गई। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने शव परिजनों को सौंप दिया। जब छात्रा का शव गांव पहुंचा तो मामले ने तूल पकड़ लिया। उसकी साथ की छात्राओं ने बताया कि दुर्गेश्वरी ने जहर खाकर जान दी है। वह प्रिसिंपल से परेशान थी।
छात्रा सरेआम बेईज्जती से थी क्षुब्ध
छात्राओं ने बताया कि छात्रा मंगलवार को स्कूल नहीं पहुंची थी। फिर स्कूल पहुंची तो प्राचार्य कृष्णा शरण तिवारी सबके सामने प्रेयर के दौरान ही दुर्गेश्वरी की छड़ी से पिटाई कर फटकार लगाई। इससे पहले उससे मारपीट भी की गई थी। इसी बात को लेकर छात्रा दुर्गेश्वरी परेशान थी। वह कहती थी कि सबके सामने सर बेईज्जती करते हैं। उसे यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। इसी के चलते उसने जहर सेवन कर लिया। छात्राओं के अनुसार सभी छात्राओं के साथ एसा ही किया जाता है।