फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की ने शिवलिंग पर काट कर चढ़ा दी अपनी जीभ

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक किशोरी ने अपनी जीभ काट कर मंदिर में चढ़ा दी।
विज्ञापन


सीजीखबर के अनुसार इस बात के फैलते ही मंदिर में पहुंच कर लड़की को देखने वालों की भीड़ लग गई। हालांकि पुलिस को पहुंचने में पूरे 3 घंटे लग गये।

घायल किशोरी को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती लड़की की स्थति

सोमवार की सुबह रायगढ़ शहर के दीनदयाल कॉलोनी के शिव मंदिर में उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों ने एक लड़की को लहुहुहान अवस्था में देखा। लड़की के मुंह से खून निकल रहा था और उसकी जीभ शिवलिंग पर काट कर रखी हुई थी।

लड़की इसी अवस्था में मंदिर में बैठी रही और लोगों की भीड़ एकत्र होती चली गई।

हालांकि लड़की ने अपना नाम-पता नहीं बताया है लेकिन माना जा रहा है कि वह आसपास के ही इलाके की होगी। फिलहाल लड़की को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें