फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया

Thu, 02 Jul 2020 03:08 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, मुंगेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में इंसानियत एक बार फिर शर्मसार हुई है। यहां एक युवक ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसे जिंदा जलाकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन


मुंगेली जिले के पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवागांव घुटेरा गांव में बबलू भास्कर (30 वर्ष) ने गांव की ही 14 वर्षीय किशोरी को दुष्कर्म का विरोध करने पर कथित रूप से जिंदा जला दिया। बालिका की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 30 जून की रात भास्कर पड़ोस में रहने वाली बालिका के घर में घुसा और उसे अकेला पाकर उसने उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि जब लड़की ने इसका विरोध किया, तो भास्कर ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद भास्कर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजली गिरने से घायल तीन लोगों को गाय के गोबर में दफनाया, दो की मौत
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाद में पड़ोसी वहां पहुंचे तथा उन्होंने आग बुझाकर किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान बालिका की एक जुलाई को मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि किशोरी के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने भास्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें