फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ की नैना ने रचा इतिहास, 'भागीरथी-2' पर लहराया तिरंगा

Sat, 23 Sep 2017 01:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बस्तर की एक लड़की ने प्रेरक, दृढ़ संकल्प और उपलब्धि की मिसाल कायम की है। बस्तर की नैना धाकार ने भागीरथी-2 चोटी पर अपना परचम लहराया है। भागीरथी-2, हिमालय के सबसे ज्यादा बर्फ वाली पहाड़ियों में से एक है, जो उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित है। 
विज्ञापन


बता दें कि नैना धाकार छत्तीसगढ़ से पहली लड़की हैं, जिसने इस चोटी पर चढ़ाई की है। 6512 मीटर की ऊंचाई पर नैना ने तिरंगा और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दिया गया झंडा फहराया। बता दें कि छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने नैना को उनके टूर से पहले यह झंडा दिया था। 

पढ़ें: सेना के 4 जवानों ने बनाया रिकॉर्ड, बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के फतह किया एवरेस्ट

इस चढ़ाई के जरिए वह लोगों को स्वच्छता का संदेश देना चाहती है। उन्होंने 'सेव हिमालय' के मैसेज के साथ पहाड़ी पर चढ़ाई की है। उन्होने बताया कि इस चढ़ाई को पूरा करने में मुझे 16 दिनों का समय लगा। इसके लिए मैं राज्य के स्पोर्ट विभाग और पुलिस अधिकारियों का शुक्रिया अदा करती हूं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैंने इस चर्चित पहाड़ी की चढ़ाई कर ली, पर मेरा लक्ष्य माउंट एवरेस्ट है, जिस पर मैं 2018 में चढ़ाई करूंगी। बता दें कि बस्तर पुलिस ने कहा है कि वह आगे भी नैना को सपोर्ट करते रहेंगे और सभी संभव मदद के लिए तैयार रहेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें