फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: छत्तीसगढ़ को मिला नया वन बल प्रमुख, अरुण कुमार पांडेय संभालेंगे PCCF की जिम्मेदारी

Wed, 27 May 2026 01:43 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी अरुण कुमार पांडेय को राज्य का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) एवं वन बल प्रमुख नियुक्त किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी अरुण कुमार पांडेय को राज्य का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) एवं वन बल प्रमुख नियुक्त किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। वह 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे वर्तमान PCCF व्ही. श्रीनिवासन राव का स्थान लेंगे।
विज्ञापन


सरकार द्वारा नए वन बल प्रमुख के चयन के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों के नामों पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें अरुण कुमार पांडेय के नाम को अंतिम स्वीकृति दी गई। चयन प्रक्रिया में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भी चर्चा में रहे, लेकिन अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए सरकार ने पांडेय पर भरोसा जताया।

अरुण कुमार पांडेय वर्ष 1994 बैच के भारतीय वन सेवा अधिकारी हैं। वे सरगुजा संभाग के अंबिकापुर क्षेत्र से संबंध रखते हैं। प्रशासनिक और फील्ड स्तर पर उनके लंबे अनुभव को वन विभाग में विशेष महत्व दिया जाता है। उन्होंने अपने करियर के दौरान राजनांदगांव, कोरबा और जशपुर जैसे महत्वपूर्ण वन क्षेत्रों में डीएफओ के रूप में जिम्मेदारी निभाई है। इसके अलावा इंद्रावती टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण और वन प्रबंधन से जुड़े अहम पदों पर भी कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें