छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी पहल सामने आई है। राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए कुल 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति प्रदान कर दी है।
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी पहल सामने आई है। राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए कुल 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति प्रदान कर दी है। इस संबंध में डायरेक्टरेट ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन (DPI) को औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है, जिससे भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
दरअसल, इससे पहले 28 अक्टूबर 2025 को सरकार ने 4,708 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी थी। अब विभागीय स्तर पर 292 अतिरिक्त सहायक शिक्षक पदों के सृजन को भी मंजूरी मिल गई है। इन नए पदों के जुड़ने के बाद कुल स्वीकृत पदों की संख्या 5,000 हो गई है, जिन पर भर्ती की जाएगी।
शिक्षा विभाग के इस फैसले को सरकारी स्कूलों में लंबे समय से चली आ रही शिक्षकों की कमी दूर करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। वहीं, भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए भी यह फैसला बड़ी राहत लेकर आया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत गाइडलाइन और आगे की कार्रवाई को लेकर निर्देश जल्द ही जारी किए जा सकते हैं।