फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ः सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार नक्सलियों को किया ढेर

Mon, 11 Jul 2016 11:03 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है। एंटी नक्सल ऑपरेशन के स्पेशल डीजी डीएम अवस्‍थी ने बताया कि बीजापुर के जंगली इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान चार नक्सलियों को मार गिराया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ उस समय हुई जब सुरक्षाबलों का एक दल बीजापुर में पेट्रोलिंग के लिए निकला हुआ था, तभी घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने उन पर हमला बोल दिया। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने भी पलटवार करते हुए फायरिंग की। 

आमने सामने काफी देर चली फायरिंग के बाद नक्सलियों के पैर उखड़ गए, इसके बाद उन्हें भागने पर मजबूर होना पड़ा। वहीं फायरिंग रुकने के बाद मौके पर पहुंची सुरक्षाबलों की टीम को चार नक्सलियों के शव पड़े मिले। सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है चार साथियों के मारे जाने के अलावा कई नक्सली घायल भी हुए हैं। जिन्हें उनके साथी उठाकर साथ ले गए।
विज्ञापन

Four naxals killed in Bijapur of Chhattisgarh last night on a specific intelligence input: DM Awasthi, Special DG (Anti Naxal Operations)— ANI (@ANI_news) July 11, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें