फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम थियेटर ब्लास्ट पीड़ितों से मिलने पहुंचे वन मंत्री: अकबर ने कहा- पहली बार ऐसी वारदात, हर पहलू की होगी जांच

Wed, 05 Apr 2023 06:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम

सार

वनमंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा, तय किया गया है कि जांच होगी और जो लोग भी और दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि, प्रयास रहेगा कि परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके। जब तक बात नहीं हो जाती, आश्वासन देना ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
होम थिएटर ब्लास्ट केस में घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे वनमंत्री मोहम्मद अकबर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में होम थियेटर ब्लास्ट के पीड़ितों से मिलने के लिए बुधवार शाम को प्रदेश के वन मंत्री और स्थानीय विधायक मोहम्मद अकबर पहुंचे। उन्होंने अपनी संवेदना प्रकट की और घटना स्थल का भी निरीक्षण किया। मंत्री अकबर ने कहा कि, पहली बार इस तरह की वारदात हुई है। इसके हर पहलू की जांच के आदेश दिए गए हैं। कहा कि पीड़ित परिवार को उचित सहायता मिले, इसे वह खुद चाहते हैं। इस संबंध में सरकार को भी उनकी ओर से अवगत कराया जाएगा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...प्रेमी ने बारूद भरकर गिफ्ट दिया होम थियेटर: ब्लास्ट से दूल्हे और उसके भाई की हुई मौत, तीन दिन पहले हुई थी शादी

विज्ञापन


जो और भी लोग दोषी हैं, सब पर कार्रवाई होगी

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि होम थियेटर से ब्लास्ट की घटना इस क्षेत्र में पहली बार हुई है। इस मामले में आरोपी पकड़ा गया है। उसके खिलाफ जल्द ही चालानी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि, ग्रामवासियों ने कहा था कि इस मामले की हर पहलू और हर एंगल से जांच हो। ऐसे में तय किया गया है कि जांच होगी और जो लोग भी और दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि, प्रयास रहेगा कि परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके। जब तक बात नहीं हो जाती, आश्वासन देना ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें...ब्लास्ट से दूल्हे सहित दो की मौत: कबीरधाम के नक्सल प्रभावित गांव में घर की छत-दीवार टूटकर गिरी, पांच लोग घायल





प्रेमी ने होम थियेटर में भरकर भेजा था बारूद

जानकारी के मुताबिक, ग्राम चमारी स्थित एक मकान में सोमवार सुबह करीब नौ बजे तेज धमाका हुआ था। इस धमाके में दूल्हे हेमेंद्र मेरावी और उसके भाई राजकुमार की मौत हो गई थी। जबकि परिवार के पांच लोग घायल हुए हैं। हेमेंद्र की घटना से तीन दिन पहले ही शादी हुई थी। जांच में पता चला कि नए होम थियेटर में धमाका हुआ था। यह होम थियेटर नवविवाहिता के प्रेमी सरजू मरकाम ने गिफ्ट किया था। उसमें करीब डेढ़ किलो बारूद भरा था। पुलिस ने मंगलवार को बालाघाट से आरोपी सरजू को गिरफ्तार किया। 



ब्लास्ट में घायलों के लिए पुलिस ने किया रक्तदान

होम थिएटर ब्लास्ट में डेढ़ साल के बच्चे सहित पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन का उपचार अभी भी जारी है। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना में गंभीर चोटें लगने से घायलों का काफी खून बह गया था। उनका ऑपरेशन किया जाना है। इसके लिए रक्त की जरूरत है। इसकी जानकारी लगने पर पुलिस के जवानों ने बुधवार को रक्तदान किया। एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने अन्य जरूरतों के लिए आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि घायलों को ओ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप की जरूरत है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें