फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सूरजपुर के जंगल में हाथी का शव बरामद, मामले की छानबीन शुरू

Sun, 16 Aug 2020 03:27 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, रायपुर
विज्ञापन
हाथी की मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में वन विभाग ने सूरजपुर जिले के जंगल में एक हाथी का शव बरामद किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सूरजपुर जिले के अंतर्गत प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने एक जंगली हाथी का शव बरामद किया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार को जंगल में एक हाथी का शव मिलने की सूचना मिली। हाथी के मरने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही इस संबंध में कोई जानकारी मिल सकेगी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

राज्य के चार जिलों में जून माह में अलग-अलग कारणों से छह हाथियों की मौत हुई थी। वहीं, पिछले माह जशपुर जिले में करंट लगने से एक हाथी की मौत हो गई थी।

राज्य में हाथियों की सिलसिलेवार मौत होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रभावित वन मंडलों से एक-एक अधिकारियों को शामिल करते हुए 10 लोगों की टीम बनाने का निर्देश दिया था। टीम को हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


राज्य के उत्तर क्षेत्र के सरगुजा, कोरबा, सूरजपुर, रायगढ़, जशपुर और कोरिया जिले के घने जंगलों में बसे गांवों में हाथियों और स्थानीय लोगों के बीच संघर्ष होने की खबरें अक्सर आती हैं। इन गांवों में हाथियों के हमले में कई लोगों की मौत हुई है और फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें