फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर रामानुजगंज: भाई की मारपीट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Oct 2025 10:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर-रामानुजगंज  जिले के थाना कोरंधा क्षेत्र अंतर्गत एक हृदयविदारक घटना में एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर-रामानुजगंज  जिले के थाना कोरंधा क्षेत्र अंतर्गत एक हृदयविदारक घटना में एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पत्थलटोली सुरबेना निवासी 17 वर्षीय राधा केरकेट्टा दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को अपनी सहेली चन्दा के साथ करमा त्यौहार देखने बस्ती गई थी। शाम लगभग 4 बजे वह अकेले घर लौटी और थकान के कारण बिस्तर पर सो गई। उसी दिन शाम 6:30 से 7:00 बजे के बीच उसका बड़ा भाई विकाश केरकेट्टा (25 वर्ष), जो त्यौहार मना कर नशे की हालत में घर आया था, ने राधा को बिस्तर पर नशे में पड़े देखा और नाराज होकर उससे बहस करने लगा।

विज्ञापन


विकाश ने राधा को शराब पीने के लिए फटकार लगाई और गुस्से में उसके बाल पकड़कर गाल पर दो थप्पड़ मार दिए। राधा दोबारा बिस्तर पर गिर गई। इसके बाद विकाश अपने कमरे में सोने चला गया और बाकी परिजन भी अपने-अपने स्थान पर सो गए। अगले दिन सुबह करीब 6:30 बजे राधा के छोटे भाई विपुल ने देखा कि राधा ने घर के पास पकरी पेड़ की डगाल में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की सूचना पर थाना कोरंधा पुलिस द्वारा मर्ग क्रमांक 11/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच प्रारंभ की गई।

मर्ग जांच के दौरान गवाहों के कथन, घटना स्थल निरीक्षण और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट हुआ कि राधा ने अपने भाई विकाश द्वारा की गई गाली-गलौज और मारपीट से मानसिक रूप से आहत होकर आत्महत्या की। आरोपी विकाश केरकेट्टा ने पूछताछ में जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 33/2025 धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें