छत्तीसगढ़ में ठंडी का अहसास होने लगी है। सुबह के समय कुहरा भी छाने लगा है। रात और सुबह में ठंडी लगने लगी है। वहीं सुबह आउटर में ज्यादा ठंड महसूस हो रही है।
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में ठंडी का अहसास होने लगी है। सुबह के समय कुहरा भी छाने लगा है। रात और सुबह में ठंडी लगने लगी है। वहीं सुबह आउटर में ज्यादा ठंड महसूस हो रही है। प्रदेश में आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में शुष्क हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट हो रही है। राज्य के अन्य इलाकों में भी तापमान कम हो रहा है। कुछ इलाकों में तो तापमान सामान्य से भी नीचे चला गया है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने कि संभावना नहीं है। आगामी कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने कि संभावना है।
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस बीजापुर में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस अम्बिकापुर में दर्ज किया गया है। शुष्क हवाओं की वजह से प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान में गिरावट हो रही है। इसके साथ ही ठंड में बढ़ोतरी हो रही है।