छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तलाशी और घेरा ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस ऑपरेशन को सीआरपीएफ और डीआरजी (छत्तीसगढ़ पुलिस) के स्पेशल एक्शन टीम के संयुक्त दल अंजाम दे रहे हैं। इस दौरान सीआरपीएफ की तरफ से बताया गया है कि इस मुठभेड़ में 170 बटालियन के कांस्टेबल मन्ना कुमार शहीद हो गए हैं।