फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ चुनाव 2018 : पहली बार वोट दे रहे रायपुर के युवाओं को चाहिए रोजगार

Sat, 27 Oct 2018 04:11 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
अमर उजाला ने पहली बार वोट डाल रहे मतदाताओं से बात की - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
चुनाव के दौरान वोट करने से पहले मतदाता इस बात पर विचार करते हैं कि पिछली चुनाव में उन्होंने किस मुद्दे पर अपने जनप्रतिनिधि को चुना था। समय के मुताबिक उनके मुद्दे बदल भी सकते हैं। लेकिन कुछ मतदाता ऐसे होते हैं जिनके पास बीते वोट का अनुभव नहीं होता। ये वो मतदाता हैं जो पहली बार वोट कर रहे हैं। 
विज्ञापन


अमर उजाला आपको बताएगा छत्तीसगढ़ के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। अमर उजाला चुनाव रथ पहुंच चुका है राजधानी रायपुर। हमारे संवाददाता वैभव ने पहली बार वोट कर रहे ऐसे ही युवा मतदाताओं से बात की। 

एक युवा का कहना था कि साफ सफाई उनके लिए एक चुनावी मुद्दा है। साथ ही विकास के मुद्दे को भी वह अहम मानते हैं। 

उन्होंने कहा कि रायपुर में कई ओवरब्रिज बने हैं जिससे ट्रैफिक की समस्या थोड़ी कम हुई है। 

कॉलेज में द्वितीय वर्ष के एक दूसरे छात्र जो पहली बार वोट डाल रहे हैं का कहना है कि बेरोजगारी उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा है क्योंकि वे अभी बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कई अच्छी अच्छी योजनाएं चलाई हैं इसलिए शायद कुछ अच्छा हो जाए। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) योजना को इन्होंने काफी फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा कि पीएमकेवीवाई योजना का लाभ उठाकर कई लोगों को कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी मिल गई। 
विज्ञापन


पहली बार वोट दे रहे हैं एक अन्य युवा ने बताया कि वे भी उन मुद्दों के आधार पर वोट करेंगे जिनसे शहर का विकास हो रहा है या आगे चलकर होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें