फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में राहुल का फॉर्मूला, ये दो दिग्गज हो सकते हैं ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री!

Sat, 15 Dec 2018 06:05 PM IST
गौरव द्विवेदी चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में सीएम पद की रेस
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ का अगला सीएम कौन? आज का सबसे बड़ा सवाल यही है। मध्यप्रदेश और राजस्थान में तो राहुल गांधी ने फैसला कर दिया। अब छत्तीसगढ़ पर सबकी नजर है। बैठकों के दौर के बाद राहुल ने शनिवार शाम 5 बजे एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें उनके साथ चार बड़े दावेदार नजर आ रहे थे। ये थे भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू और चरणदास महंत। 

राहुल का फॉर्मूला

इस तस्वीर के साथ कयासों का दौर भी शुरू हो गया। क्या छत्तीसगढ़ के लिए राहुल गांधी ने बिल्कुल ही अलग तरह का फॉर्मूला आजमाया है। कयास लग रहे हैं कि टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल को ढाई-ढाई साल तक के लिए सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि अब तक ऐसा कम ही देखा गया है कि एक ही पार्टी में इस तरह का फॉर्मूला आजमाया गया हो। वहीं, ताम्रध्वज साहू को प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिल सकती है। जबकि चरणदास महंत स्पीकर बनाए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- राहुल ने फिर पोस्ट की वैसी ही तस्वीर, अंदाजा लगाइए कौन बन रहा छत्तीसगढ़ का सीएम?

फिलहाल ये कयास हैं और इसे सच्चाई करार नहीं दिया जा सकता। पूरी तस्वीर रविवार को साफ होगी जब विधायक दल की बैठक में सीएम चुना जाएगा। हालांकि यह सिर्फ औपचारिकता होगा, जो फैसला होना है वह तो हो चुका है। राहुल गांधी ने चारों दावेदारों के साथ गहन मंथन किया है। दावेदार चार होने की वजह से इस कयास को जोर मिल रहा है कि किसी खास फॉर्मूले पर जाकर फैसला हुआ है।  
विज्ञापन


मध्यप्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम तय करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ सीएम के नाम पर खूब मंथन किया है। राहुल ने पिछली दो बार की तरह इस बार भी उसी तरह की तस्वीर ट्वीट की जो बाकी दो प्रदेशों को लेकर की थी। लेकिन इस तस्वीर में चार दावेदार नजर आ रहे थे। यानी मामला यहां पेचीदा है। ऐसे में सभी को खुश करने के लिए किसी खास फॉर्मूले का ईजाद किया गया हो तो हैरानी नहीं होगी।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें