फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही, मरीज के पेट में छोड़ा डेढ़ फुट लंबा तार

Tue, 30 Jul 2019 01:44 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

रायपुर के दाऊ क्ल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में लापरवाही भरा मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने सर्जरी के दौरान एक मरीज के पेट में डेढ़ फुट लंबा तार छोड़कर उसे छुट्टी दे दी। मरीज का डायलिसिस करने के लिए फिशटुला बनाना था। इसके लिए तार को जांघ से गर्दन तक पहुंचाया गया था। तार को खींचते समय वह टूट गया और आधा पेट में ही रह गया। 

विज्ञापन


दो महीने तक मरीज दर्द से तड़पता रहा। जिसके बाद मरीज ने एक निजी डॉक्टर के कहने पर एक्स-रे करवाया तब पता चला कि मरीज के पेट में तार हैं। परिवार वाले मरीज को दोबारा डीकेएस ले गए। 

डॉक्टरों ने यहां सर्जरी से इनकार कर दिया और मरीज को अंबेडकर अस्पताल भिजवा दिया। जहां अंबेडकर अस्पताल के डॉक्टर भी तार नहीं निकाल सकें। जिसके बाद परिजनों ने मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां मरीज की सर्जरी कर उसके पेट से तार बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


मरीज का नाम देवनारायण है। देवनारायण की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। परिजन पुलिस में मामला दर्ज करने की तैयारी में है। परिजनों ने बताया कि देवनारायण के हाथ में डायलिसिस के लिए बना फिशटुला टूट गया था। उसके बिना डायलिसिस नहीं हो सकती थी। परिवार वालों के पास निजी अस्पताल में इलाज के पैसे न होने के कारण मरीज को डीकेएस ले जाया गया। 

डॉक्टरों ने मरीज की जांच के बाद बताया कि फिशटुला के बिना डायलिसिस नहीं हो सकती है। इसलिए तार डालकर लाइन बनानी होगी। परिजनों की सहमति के बाद जांघ के पास से तार गले तक पहुंचाकर लाइन बनाई गई। तार खींचते समय आधा हिस्सा टूटकर मरीज के पेट में रह गया। दो-तीन दिन भर्ती रखने के बाद उन्होंने मरीज को छुट्टी दे दी। 

घर जाने के बाद देवनारायण पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हुआ। उसे हमेशा बुखार रहने लगा। जब मरीज का एक्स- रे करवाया गया तब जाकर पता चला कि मरीज के पेट में तार छूट गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें