फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: ओमान में बंधक भिलाई की दीपिका; मदद के लिए पीसीसी चीफ बैज ने विदेश मंत्री और CM साय को लिखा पत्र

Wed, 07 Feb 2024 01:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के भिलाई की महिला दीपिका जोगी की मदद के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने विदेश मंत्री और प्रदेश के मुखिया को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
पीसीसी चीप दीपक बैज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के भिलाई की महिला दीपिका जोगी की मदद के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने विदेश मंत्री और प्रदेश के मुखिया को पत्र लिखा है। ओमान के मस्कट में बंधक बनाई गई महिला की मदद के लिए उन्होंने कदम उठाया है। पीसीसी चीफ ने विदेश मंत्री एस जयशंकर, सीएम विष्णुदेव साय, मुख्य सचिव, डीजीपी छत्तीसगढ़ पुलिस, जिलाधीश दुर्ग, पुलिस अधीक्षक दुर्ग को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


पत्र में उन्होंने अनुरोध किया है कि समाचार माध्यमों में यह खबर प्रसारित हुई है कि हमारे राज्य छत्तीसगढ़ की एक महिला जो कि भिलाई जिला दुर्ग की निवासी है। वह 30 मई 2023 को केरल की एक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से हाउस मेड का काम करने ओमान की राजधानी मस्कट भेजी गई थी। उस महिला ने अपना एक वीडियो भेजकर बताया है कि उसके साथ अमानवीय व्यवहार हो रहा, प्रताड़ित किया जा रहा। उसे घर वापस नहीं आने दिया जा रहा, वहां पर जिनके यहां वह काम करती है उसकी मालकिन धमका रही है कि 3 लाख रुपये दो वारन दूसरे को बेचकर पैसा वसूलेंगे।

बैज ने कहा कि मामला बेहद ही गंभीर है। देश की और हमारे प्रदेश की एक महिला विदेश में संकट में फंसी है। मेरा आपसे आग्रह है कि इस मामले में हस्तक्षेप कर उक्त महिला दीपिका जोगी को तत्काल स्वदेश वापसी के प्रबंध सुनिश्चित करवाने का कष्ट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें