फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सुकमा में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, नीलेश की मौके पर ही मौत

Tue, 09 Sep 2025 01:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा

सार

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के इंजरम कैंप में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान ने बीती रात अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
जवान ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के इंजरम कैंप में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान ने बीती रात अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर यह आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि जांच अभी जारी है।

विज्ञापन


घटना मंगलवार रात करीब 10:30 बजे की है, जब 219वीं बटालियन में तैनात जवान निलेश कुमार गर्ग ने अज्ञात कारणों के चलते अपनी इंसास रायफल से खुद पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक निलेश ने दम तोड़ दिया था।

मृतक जवान मध्य प्रदेश का निवासी था और लंबे समय से इंजरम कैम्प में तैनात था। साथी जवानों और अधिकारियों के मुताबिक, निलेश ड्यूटी को लेकर सामान्य दिखाई दे रहा था और उसके व्यवहार में कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया था। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल, आत्महत्या के पीछे के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें