फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: तीन मरीजों ने कोरोना को दी मात, मिली अस्पताल से छुट्टी

Wed, 15 Apr 2020 08:28 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जानें क्या है 'फॉल्स निगेटिव' मरीज। - फोटो : PTI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के बाद कोरोना वायरस के तीन मरीजों को मंगलवार को छुट्टी दे दी गई। राज्य में इस वायरस से संक्रमित अब तक 13 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। जबकि 20 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन


रायपुर स्थित एम्स अस्पताल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि अस्पताल से तीन मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, वे सभी कोरबा जिले के कटघोरा शहर के पुरूष हैं। उन्होंने बताया कि लगातार दो बार तीनों मरीजों की जांच रिपोर्ट में संक्रमण नहीं नजर आने पर इन्हें छुट्टी दे दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि एम्स में अभी कोरोना वायरस संक्रमित 20 लोगों का इलाज किया जा रहा है। इनमें से तीन लोगों को मंगलवार को भर्ती कराया गया है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का कटघोरा शहर राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण का हॉटस्पॉट बना हुआ है। इस शहर से 24 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन


कटघोरा में इस महीने की चार तारीख को 16 वर्षीय एक लड़के में कोरोना वायरस की पुष्टि की गई थी। यह लड़का तब्लीगी जमात के 16 सदस्यीय दल में शामिल था। यह दल शहर के पुरानी बस्ती स्थित मस्जिद में रूका था। इसके बाद से इस क्षेत्र से 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई।

अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में 75837 व्यक्ति घरों में ही पृथक वास में हैं। अन्य राज्यों से आए से लौट कर आए और घरों में पृथक वास में रखे गए व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जानकारी नियमित रूप से ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें