फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: राहुल को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने नियुक्ति के लिए प्रस्ताव किया पारित

Sun, 18 Sep 2022 08:00 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर

सार

इससे पहले राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी इसी तरह का प्रस्ताव पारित किया था। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी को कांग्रेस का पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग फिर से जोर पकड़ने लगी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रविवार को राहुल को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया। कांग्रेस की प्रदेश संचार शाखा के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 310 प्रतिनिधियों की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता हुसैन दलवाई ने की। इससे एक दिन पहले राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी इसी तरह का प्रस्ताव पारित किया था। गुजरात कांग्रेस ने भी ऐसी ही मांग पार्टी आलाकमान से की थी।

विज्ञापन


कांग्रेस ने पिछले महीने एक बयान जारी कर बताया था कि पार्टी अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। वहीं अध्यक्ष के नाम की घोषणा आठ अक्टूबर को कर दी जाएगी। इससे पहले कांग्रेस में नवंबर 2000 में पार्टी अध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ था।



छत्तीसगढ़ के बड़े नेता रहे मौजूद
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने दलवई को छत्तीसगढ़ इकाई का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। सत्तारूढ़ पार्टी के राज्य कार्यालय राजीव भवन में हुई बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एआईसीसी महासचिव पीएल पुनिया और राज्य के मंत्री मौजूद थे।
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए, सीएम बघेल ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को पार्टी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने के लिए प्रस्ताव रखा था, जिसे पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम, राज्य विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, मंत्री टीएस सिंह देव, शिवकुमार डहरिया और प्रेमसाई सिंह टेकम ने समर्थन दिया।

राहुल गांधी पार्टी प्रमुख बनने के लिए राजी हो जाएंगे
सीएम बघेल ने कहा कि यदि इसी तरह के प्रस्ताव अन्य राज्यों में भी पारित किये जाते हैं तो राहुल जी इस पर पुनर्विचार करेंगे, क्योंकि पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव नजदीक आ रहा है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मुझे लगता है कि राहुल गांधी पार्टी प्रमुख बनने के लिए राजी हो जाएंगे।

सोनिया गांधी को प्रदेश अध्यक्ष चुनने का अधिकार
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी द्वारा राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने के समर्थन में एक प्रस्ताव पारित करने के कुछ घंटों बाद, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रमुख ने मोहन मरकाम ने रविवार को कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को नया अध्यक्ष चुनने का अधिकार है। सोनिया गांधी जो भी फैसला लेंगी पार्टी कार्यकर्ता उसी का अनुसरण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें