फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस नेताओं ने गंगाजल लेकर खाई कसम- सरकार बनने के 10 दिनों में किसानों का कर्ज माफ

Thu, 15 Nov 2018 01:52 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने गंगाजल हाथ में लेकर किसान कर्ज माफी की कसम खाई - फोटो : Twitter Congress @INCIndia
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के दूसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस नेताओं ने गंगाजल हाथ में लेकर कसम खाई कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के 10 दिन के अंदर किसानों की कर्जमाफी करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा और जयवीर शेरगिल भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ के एक चुनावी रैली में राहुल गांधी ने कहा था केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के 15 उद्योगपतियों का तीन लाख 50 कर्ज माफ कर दिया, तो उन्हें देश के किसानों का भी कर्ज माफ करना चाहिए। 

इसके साथ ही राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के किसानों से वादा किया था कि चुनाव के बाद राज्य में कांग्रेस पार्टी का मुख्यमंत्री बनते ही गिनकर 10 दिनों के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में किसानों के कर्ज माफी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र को पत्र लिखा था। 

बता दें कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के किसानों के कर्ज माफ करने के बाद छत्तीसगढ़ पर दबाव बढ़ गया था। लेकिन छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल ने किसानों की कर्ज माफी योजना लाने से इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें