Economic blockade in CG on July 22: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी की ओर से गिरफ्तार करने के विरोध में छतीसगढ़ कांग्रेस 22 जुलाई को पूरे राज्य में आर्थिक नाकेबंदी करेगी। कांग्रेसी राज्य सरकार, उद्योगपति अडानी और केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ 22 जुलाई को पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी करते हुए चक्काजाम करेंगे। इस संबंध में पिछले दिनों पार्टी की बड़ी बैठक में फैसला लिया जा चुका है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेसी दो घंटे (दोपहर 12 से 2 बजे) तक पांच संभागों के सभी प्रमुख मार्गों राष्ट्रीय राजमार्गों एवं राजकीय राजमार्गो पर चक्काजाम कर आर्थिक नाकेबंदी करेंगे। यह आर्थिक नाकेबंदी प्रदेश की जनता की ओर से छत्तीसगढ़ के संसाधनों की लूट का प्रतिकार होगा।
ये वाहन चक्काजाम से रहेंगे मुक्त
इधर बीजेपी बोली- कांग्रेस सरकार में करोड़ों रुपए का शराब घोटाला, कांग्रेस ने कवासी लखमा को बनाया बलि का बकरा
दूसरी ओर डिप्टी सीएम अरुण साव ने नवा रायपुर निवास कार्यालय में कहा कि, कांग्रेस सरकार में करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है। इसमें कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सरकार में मंत्री रहे कवासी लखमा भी जेल में है। कांग्रेस ने कवासी लखमा को बलि का बकरा बनाया है, उन्होंने करोड़ों रुपए का घोटाला किया है। यह पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों को भी पता है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब धर्मांतरण पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी। आज विष्णुदेव साय की सुशासन सरकार में अवैध धर्मांतरण करने वाले पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, इस पर कड़ा कानून बनाने की दिशा में आगे बढ़ गए हैं। और अभी मौजूदा कानून के तहत अवैध धर्मांतरण करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई हो रही है। इसलिए मामले उजगार हो रहे हैं। श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस सरकार में धर्मांतरण करने वालों को खुली छूट दे रखी थी। अधिकारियों ने खत लिखकर इस बात को स्वीकार किया था।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, योग को फिजूलखर्ची बताना कांग्रेसियों की मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। योग और सनातन के प्रति कांग्रेसियों की नफरत जग जाहिर है। जिस योग को पूरी दुनिया ने अपनाया है, उससे इन लोगो को नफरत है, इसीलिए कांग्रेसियों की मानसिक स्थिति खराब हो गई है, अगर वे रोजाना योग करें तो जल्द ही ठीक हो जाएंगे।