फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: सीएम साय ने परिवार के संग मनाई दिवाली, आतिशबाजी कर प्रदेशवासियों के साथ शेयर की खुशियां

Mon, 09 Nov 2026 11:58 AM IST
रायपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने परिवार के साथ फुलझड़ियां और अनार जलाकर त्योहार का आनंद लिया। दीपों की रोशनी और आतिशबाजी के बीच मुख्यमंत्री निवास में उत्सव और उल्लास का माहौल नजर आया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर पहुंचे लोगों और कर्मचारियों के साथ भी दीपावली की खुशियां शेयर की।
 
विज्ञापन
दीपवाली मनाते सीएम साय - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने अपने परिवार के साथ दीपावली मनाई। अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ धूमधाम से दीपावली पर्व मनाया। मुख्यमंत्री ने अपने आंगन में दीप प्रज्ज्वलित कर 
विज्ञापन

प्रदेशवासियों को सुख, समृद्धि और खुशहाली का संदेश दिया।



उन्होंने परिवार के साथ फुलझड़ियां और अनार जलाकर त्योहार का आनंद लिया। दीपों की रोशनी और आतिशबाजी के बीच मुख्यमंत्री निवास में उत्सव और उल्लास का माहौल नजर आया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर पहुंचे लोगों और कर्मचारियों के साथ भी दीपावली की खुशियां शेयर की।


विज्ञापन



प्रदेशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की है।


मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई और शुभकामनायें देते हुए कहा कि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि आशा, विश्वास, प्रेम और सद्भाव का उत्सव है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने तथा आपसी भाईचारे और एकता के साथ जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन






मुख्यमंत्री साय ने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व छत्तीसगढ़ के हर घर में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा हमारा प्रदेश विकास, खुशहाली और उन्नति के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे। मुख्यमंत्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व हर घर में सुख, शांति, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने और आपसी भाईचारे, प्रेम तथा सद्भाव का संदेश देता है। दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि सकारात्मकता, नई ऊर्जा और एकजुटता का प्रतीक भी है। यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग और उत्साह का संचार करता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें