फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: CM साय ने राम मंदिर में लगाए झाड़ू, की पूजा-अर्चना, मंत्री बृजमोहन समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

Sun, 14 Jan 2024 12:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मकर संक्रांति के अवसर पर राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम और माता जानकी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके साथ ही वहां साफ सफाई की।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय समेत कई दिग्गज नेता राम मंदिर में किए साफ-सफाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मकर संक्रांति के अवसर पर राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम और माता जानकी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके साथ ही वहां साफ सफाई की। इस दौरान मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब समेत कई कार्यकर्त्ता औए नेता शामिल हुए ।

विज्ञापन




सीएम साय ने आज रायपुर के श्रीराम मंदिर पहुंचकर वहां की साफ सफाई की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी के पहले सभी लोगों से मंदिरों, आस्था केंद्रों की साफ सफाई करने का आव्हान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में भी 'श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव' धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। पूरे प्रदेश में आम जनता, मानस मंडलियों, स्थानीय नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, धार्मिक ट्रस्ट और मंदिर समितियों की भागीदारी से भव्य भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें