फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: उमरदा बनेगी तहसील, चिल्हाटी में खुलेगा कॉलेज, CM बोले- रमन सिंह 15 साल में बिजली भी नहीं दे सके

Wed, 16 Nov 2022 07:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव

सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस साल सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में भेंट-मुलाकात के लिए पहुंच रहे हैं। योजना है कि प्रत्येक क्षेत्र में एक दिन रुका जाए। इसकी शुरुआत चार मई को सरगुजा संभाग से हुई। बाद में बस्तर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, रायगढ़, जिलों का दौरा हुआ। पिछले महीने उन्होंने कवर्धा जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया था। अब तक राज्य के 17 जिलों के 36 विधानसभा क्षेत्रों में दौरा हो चुका है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय राजनांदगांव दौरे पर हैं। इस दौरान खुज्जी विधानसभा क्षेत्र को उन्होंने 46 करोड़ 56 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर उमरदा को तहसील बनाने, चिल्हाटी में कॉलेज खोलने और दंतेश्वरी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए राशि प्रदान करने की घोषणा भी की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने डोंगरगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Rajnandgaon: आदिवासी आरक्षण कटौती पर CM भूपेश बोले-भाजपा के पापों को ढो रहे, सुधार के लिए विशेष सत्र बुलाया

विज्ञापन


योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू हुईं या नहीं, जानने आया
खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के छुरिया में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की चौपाल लगी। उन्होंने लोगों से समस्याएं सुनीं और उसके निराकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, हम विधानसभा में कानून बनाते हैं और मंत्रालय में योजनाएं। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बने चार साल हुए हैं, जिनमें से दो साल कोरोना में बीत गया। इन चार सालों में योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू हुई हैं या नहीं, इसी के लिए प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत की है।

विज्ञापन


छुरिया में मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं

  • छुरिया स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण किया जाएगा। 
  • मरकाकसा से जोब तक सड़क निर्माण करवाया जाएगा। 
  • उमरवाही और गेंदाटोला में सेक्टर स्तरीय महिला प्रशिक्षण भवन बनेगा। 
  • तेलिनबांधा और झिथराटोला की हाईस्कूलों को हायर सेकेंडरी में उन्नयन किया जाएगा। 
  • ग्राम हालेकोसा के आश्रित ग्राम कोलिहाटोला से स्कूल पहुंच मार्ग के मध्य नाला पर पुलिया निर्माण करवाया जाएगा। 
  • नेशनल हाईवे क्रमांक 6 सड़क चिरचारी से जोब तक सड़क के मजबूतीकरण का कार्य होगा। 
  • ग्राम भंडारीभरदा जलाशय के जीर्णोद्धार और नहर लाइनिंग कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। 
  • नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ की घोषणा।
  • उमरदा को तहसील का दर्जा देने की घोषणा।

रमन सिंह अपने क्षेत्र में बिजली तक नहीं पहुंचा सके
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम रमन सिंह पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि, 15 साल के शासन में रमन सिंह अपने क्षेत्र में बिजली तक नहीं पहुंचा सके जबकि वह विभाग भी उनके पास ही था। उन्होंने कहा कि हम लगातार लोगों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। लोगों को बहुत ही सौगातें मिली हैं। तहसील बनाने से लेकर पुल पुलिया निर्माण तक की स्वीकृति दी गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री करीब 200 साल पुरानी मां शीतला मंदिर में भी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। 



ग्राम चिल्हाटी में मुख्यमंत्री ने की घोषणा

  • चिल्हाटी में कॉलेज खोला जाएगा। 
  • चिल्हाटी में सहकारी बैंक की शाखा खोली जाएगी। 
  • बूढ़ीबंजारी से मक्के आश्रम तक पुल पुलिया सहित मार्ग का निर्माण होगा।
  • गोंदानाला जलाशय का जीर्णोद्धार और नहर लाइनिंग का कार्य होगा।
  • आमाटोला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। 
  • ग्राम रेंगाकठेरा और छछानपहरी में उप स्वास्थ्य केंद्र खुलेगा।
  • ग्राम थुहाडबरी में नदी किनारे पिचिंग का काम होगा।
  • टेकाहर्रा में 33 के.वी. का ट्रांसफॉर्मर लगेगा। 
  • टेकाहर्रा से मक्के और टेकाहर्रा से कल्लू बंजारी तक पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें