फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल बोले- ये पीएम मोदी की हार, आपने देखा कर्नाटक में 'बजरंग बली' किसके साथ

Sat, 13 May 2023 03:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़

सार

कर्नाटक में कांग्रेस को मिल रही जीत को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता से बाहर जा रही है।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। इसी बीच अब तक आए रूझानों में कांग्रेस आगे हैं और भाजपा के लिए हार की घंटी बज गई है। कर्नाटक में कांग्रेस को मिल रही जीत को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। 10 मई को राज्य में 224 सीटों पर वोटिंग हुई थी। जिसका वोट प्रतिशत 72.82 दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन

 

 
विज्ञापन


 

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कर्नाटक चुनाव परिणाम हमारी उम्मीदों के अनुसार हैं। पीएम ने खुद को आगे रखकर वोट मांगे लेकिन यह तो मोदी की हार है। उन्होंने आगे कहा कि आप देख सकते हैं कि बजरंग बली किसके साथ खड़े हैं। बजरंग बली की गदा भ्रष्टाचार के सिर चढ़कर बोली और भाजपा सत्ता से चली गई। 
विज्ञापन


अब तक के रूझानों के मुताबिक
पार्टी -        सीटें
कांग्रेस -    117
भाजपा -    76
जेडीएस -    24
अन्य -     7

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें