रमन सिंह के पास एक ही काम, शिकायत करना
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सक्ती दौरे पर निकलने से पहले रायपुर में मीडिया से बता कर रहे थे। मुख्यमंत्री बघेल ने रमन सिंह के ईडी की कार्रवाई को लेकर बयान पर कहा कि कौन डर रहा है? डरता कौन है? डर तो इनके मन में है। रमन सिंह बार-बार चुटका देते रहते हैं। दिल्ली भाग जाते हैं। वहां केवल एक ही काम है शिकायत करना। CM ने कहा कि उनकी खीज है। वह अधिकारियों को डराने का काम कर रहे हैं। इसका मतलब है कि वह खुद डरे हुए हैं। उनको जमीनी हकीकत पता है।
यह भी पढ़ें...Chhattisgarh ED Raid: पूर्व CM रमन सिंह ने कहा-बार-बार बोल रहा हूं, भूपेश बघेल ATM हैं सोनिया गांधी के
सरकार नहीं है तो अधिकारियों पर खीज उतार रहे
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर फेयर तरीके से चुनाव लड़ेंगे तो उसकी हालत जितनी थी, उतनी भी नहीं रहेगी। इसलिए अपनी खीज अधिकारियों पर उतार रहे हैं। 15 साल वही अधिकारी अच्छे थे, अब उनकी सरकार नहीं है तो खराब हो गए। अधिकारी अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से यह सब कहा है। वह माफी मांगे। कुछ भी अनाप-शनाप आरोप लगा देंगे। हमारी सरकार ने कोलवाशियों पर कार्यवाही की। रमन सिंह बताएं कि उन्होंने सरकार रहते कितनी कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें...Chhattisgarh ED Raid: CM की OSD, अफसरों-व्यापारियों पर छापा, IAS के घर से चार करोड़ नकद सहित दस्तावेज बरामद
सट्टा पर कानून तो केंद्र को बनाना चाहिए
महादेव सट्टा पर कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, यह पूरे राष्ट्रीय स्तर पर फैला है, लेकिन छत्तीसगढ़ पुलिस ने पहली बार कार्रवाई की है। इसे लेकर कानून तो भारत सरकार को बनाना था। उन्होंने कहा कि यह ऑनलाइन सट्टा है। सरेआम चल रहा है। आईटी की एक्ट के तहत कार्रवाई होनी थी। छत्तीसगढ़ सरकार ने कार्रवाई की है
यह भी पढ़ें... Chhattisgarh में ED रेड: CM भूपेश बोले-BJP सीधे नहीं लड़ पा रही, इसलिए एजेंसियों का सहारा ले रही, ये फिर आएंगी