छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : एएनआई
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। गांधी से मिलने के बाद बघेल ने कहा कि सभी यह चाहते हैं कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष बने रहें। किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता को उनकी नेतृत्व क्षमता और कुशलता पर कोई शक नहीं है। उनके अंदर सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता है।