फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बघेल बोले- परिवार चाहे तो सिंहदेव के रिश्तेदार की मौत की जांच का आदेश दे सकते हैं, जानें पूरा मामला

Sat, 13 Aug 2022 06:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि यह एक तरह से एक राजनीतिक हत्या हो सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल से उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश द्वारा जांच का आदेश देने की मांग की।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सरकार मंत्री सहयोगी टीएस सिंह देव के एक रिश्तेदार की मौत की जांच के आदेश दे सकती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि अगर परिवार चाहता है तो हम जांच के आदेश देने को तैयार हैं। दरअसल, सरगुजा जिले के लुंद्रा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष वीरभद्र प्रताप सिंह (42) शुक्रवार को बिलासपुर जिले में रेलवे ट्रैक के पास मृत पाए गए थे। पुलिस को संदेह है कि वे यात्रा के दौरान दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस से गलती से गिर गए होंगे। हालांकि, विपक्षी भाजपा ने न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा कि मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।

विज्ञापन


बघेल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मैंने कल टीएस सिंह देव से बात की थी और उन्होंने घटना को लेकर इस तरह का संदेह व्यक्त नहीं किया। फिर भी परिवार चाहे तो हमें जांच के आदेश देने में कोई दिक्कत नहीं है। इससे पहले बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने पहले कहा था कि वह गुरुवार रात दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस से रायपुर से अंबिकापुर जा रहे थे। ऐसा लगता है कि वह चलती ट्रेन से गलती से गिर गए होंगे, जिससे उनकी मौत हो गई।

इस बीच भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि 'सचिन' (जैसा कि उन्हें जाना जाता था) को जुलाई 2021 में कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के काफिले पर कथित हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। यह एक तरह से एक राजनीतिक हत्या हो सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल से उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश द्वारा जांच का आदेश देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें