धमतरी में जानें कितनी फीसदी हुई वोटिंग
छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले में नगरीय निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। धमतरी नगर निगम सहित जिले के पांच नगर पंचायत के लिए 76.10 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा नगर पंचायत भखारा के लिए 92.20 प्रतिशत मतदान हुआ है। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत लगभग 70.69%, नगर पंचायत आमदी में लगभग 89.47%, नगर पंचायत कुरूद में लगभग 82.66%, नगर पंचायत भखारा में 92.63%, नगर पंचायत मगरलोड में लगभग 89.43%, नगर पंचायत नगरी में लगभग 83.41% मतदान किया गया।
जीपीएम जिले में 75.58 प्रतिशत मतदान
गौरेला पेंड्रा मरवाही, जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के तीनों नगरीय निकायों- गौरेला, पेंड्रा एवं मरवाही में कुल 75.58 प्रतिशत मतदान हुआ। तीनों नगरीय निकायों में मतदाताओं की कुल संख्या 35350 है। इनमें 17072 पुरुष मतदाता और 18278 महिला मतदाता शामिल हैं।
नगरपालिका परिषद गौरेला में 70.26 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 14842 है। इनमें 7149 पुरुष मतदाता और 7693 महिला मतदाता शामिल हैं।
नगरपालिका परिषद पेण्ड्रा में 76.53 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 12042 है। इनमें 5837 पुरुष मतदाता और 6205 महिला मतदाता शामिल हैं।
नगर पंचायत मरवाही में 83.53 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 8466 है। इनमें 4086 पुरुष मतदाता और 4380 महिला मतदाता शामिल हैं।
दुर्ग में कुल मतदान प्रतिशत
दुर्ग नगर निगम- 63.78
कुम्हारी नगर पालिका- 78.32
अहिवारा नगर पालिका- 75.49
अमलेश्वर नगर पालिका- 79.90
पाटन नगर पंचायत- 87.34
उतई नगर पंचायत- 85.81
धमधा नगर पंचायत- 83.33