फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: चित्रकोट उपचुनाव के लिए मतदान, 74 फीसदी वोटिंग

Mon, 21 Oct 2019 05:51 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला,छत्तीसगढ़
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ की नक्सल प्रभावित चित्रकोट विधानसभा सीट में हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। यहां शाम पांच बजे तक 74 फीसदी मतदान हुआ। 

विज्ञापन


राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र की इस विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक दीपक बैज को बीते लोकसभा चुनाव में सांसद चुन लिए जाने के बाद से अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित यह सीट रिक्त है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि चित्रकोट विधानसभा सीट के लिए सुबह आठ बजे मतदान प्रारंभ हुआ। मतदाता शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इस मतदान में क्षेत्र के कुल 1,67,911 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिनमें 79,284 पुरूष, 88,626 महिलाएं और एक तृतीय लिंग मतदाता शामिल है।

उन्होंने बताया कि इस विधानसभा सीट में शांतिपूर्ण मतदान के लिए 229 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 213 मतदान केंद्र बस्तर जिले में तथा 16 मतदान केंद्र पड़ोसी सुकमा जिले में है। इन मतदान केंद्रों में 54 अतिसंवेदनशील और 93 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। क्षेत्र में आठ हजार जवानों को तैनात किया गया है जिसमें अर्द्धसैनिक बलों और राज्य के बलों के जवान शामिल हैं। इसके अलावा स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही है।

इस उपचुनाव में इसी महीने की 24 तारीख को मतों की गिनती की जाएगी। चित्रकोट विधानसभा सीट के लिए छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला सत्ताधारी कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के मध्य है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें