छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बजट पेश किया। प्रदेश की रमन सरकार का बजट किसानों पर केंद्रित रहा। उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बार के बजट में शिक्षाकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बजट पेश करने से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि यह बजट जनता की उम्मीदों का पूरा करने वाला है। उन्होंने कहा कि इस बजट के बाद छत्तीसगढ़ प्रगति पथ पर और तेजी से दौड़ेगा।
अपने बजट में उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए 6 नए महाविद्यालय खोले जाएंगे। कृषक ज्योति योजना के लिए 2957 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। राज्य में किसानों की फसल क्षति के लिए 546 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। अपने भाषण में रमन सिंह ने कहा कि राज्य के किसानों को स्किल्ड बनाने के लिए उन्हें खेती के गुर सिखाए जाएंगे। अपने भाषण में उन्होंने सिचाई के लिए 91 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया।