फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ः सीएम भूपेश बघेल ने खुद को किया आइसोलेट, ओएसडी व पीएसओ कोरोना संक्रमित

Sun, 30 Aug 2020 06:39 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अगले चार दिनों के लिए खुद को खुद को आइसोलेट कर लिया है, क्योंकि उनके दो कर्मचारी सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक उनके निजी सुरक्षा अधिकारी हैं। मुख्यमंत्री ने रविवरा को कहा कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन


सीएम बाघेल ने कहा, 'मेरे ओएसडी और पीएसओ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मेरी रिपोर्ट इस समय निगेटिव है लेकिन मैं एहतियातन अगले चार दिन आइसोलेशन में रहूंगा। संकट का समय है कृपया सभी लोग सावधानी बरतते रहें।'
 

जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सीएम बघेल यहां अपने सरकारी आवास पर आइसोलेशन में रहेंगे। बता दें कि राज्य में 29 अगस्त के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना संक्रमितों की संख्या 28,746 थी।
विज्ञापन


जेईई-नीट परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था के निर्देश 
बता दें कि बाघेल ने सभी जिला कलेक्टरों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही प्रवेश परीक्षाओं जैसे आईआईटी जेईई (JEE) और नीट (NEET) परीक्षा के परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्रो तक लाने और उनकी वापसी के लिए निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा में शामिल हो रही छात्राओं के साथ उनके एक अभिभावक को भी यात्रा की अनुमति होगी, यात्रा निःशुल्क होगी और इसके लिए कोई राशि नहीं ली जाएगी। इसका व्यय राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें