छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव ने रोजगार को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा कि 'देश के बेरोजगारों को, नौकरी दो सारों को'। उन्होंने आगे लिखा कि भारत और अधिक समृद्ध होगा अगर यही भारत सरकार का सिद्धांत होगा!
इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट किया कि 'देश का गद्दार कौन? जो सरकारी कंपनियों को खोखला कर उन्हें बेचे, जो करोड़ों युवाओं को नौकरियों से वंचित रखे, जो अर्थव्यवस्था का सत्यानाश कर दे, जो छोटे व्यापारियों का धंधा चौपट कर दे, जो समाज को बांटे, जो सेना के नाम पर राजनीति करे, जो उन्नाव, कठुआ जैसे घिनोने कृत्यों का बचाव करे'।
बता दें कि इस से पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी एक चुनावी नारा दिया था। भाजपा सांसद ने पार्टी प्रत्याशी के प्रचार के दौरान सभा में देश के गद्दारों को, जूता मारो... को' के नारे लगवाए थे। जिसके बाद अब कांग्रेस मंत्री सरकार के खिलाफ यह नारा दिया है।