मंत्री शिव डहरिया, बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर 24 अप्रैल से 6 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। आज सोमवार को ओम माथुर बस्तर दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी को बस्तर में ध्यान केंद्रित करने से कोई फायदा नहीं मिलेगा। बस्तर को लेकर बीजेपी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
मंत्री डहरिया ने कहा कि आदिवासी समाज को पता है कि कांग्रेस पार्टी उनका का ध्यान रख रही है। छत्तीसगढ़ के लोग जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी उनका ध्यान रखती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की अनेक योजनाओं की उपलब्धियों का डंका पूरे देश में बज रहा है। बीजेपी प्रदेश प्रभारी माथुर के दौरे पर मंत्री ने कहा कि उनका स्वागत है, वो आएं और अपना काम करें।
कौशल्या महोत्सव को लेकर बीजेपी के दिए गए बयान पर मंत्री डहरिया ने पटवार करते कहा कि बीजेपी मंदिर बनाने का काम कर रहे हैं, क्या ये राजनीति नहीं? हम कौशल्या महोत्सव मनाए, तो उनको तकलीफ हो रही है। यह भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चरित्र है।
मंत्री डहरिया के बयान पर ओम माथुर ने पलटवार करते हुए कहा कि सभी दल को लोकतंत्र में बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि बीजेपी क्या करेगी ये आपके सामने है। ओम माथुर रायपुर में इस दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं का बैठक लेंगे।