फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ः राज्य के पंद्रह सौ स्कूलों पर सरकार का बढ़ा फैसला

Wed, 04 Mar 2015 04:15 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या के मद्देनजर सरकार ने प्रदेश के करीब 1500 प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को अन्य स्कूलों में मर्ज कर दिया जाएगा। मंगलवार को राज्य कैबिनेट में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को मुख्यमंत्री रमन सिंह की मौजूदगी में कैबिनेट के इस निर्णय को मंजूरी दे दी गई है। राज्य के शिक्षा सचिव ने जानकारी दी कि प्रदेश के नगर निकाय,स्कूली शिक्षा और अनुसूचित जाति के कई स्कूल ऐसे हैं जहां शिक्षकों की तुलना में छात्रों की संख्या काफी कम है। इस वजह से सरकार ने ऐसे स्कूलों को चिन्हित कर बंद करने का फैसला किया है। राज्य में ऐसे 1500 स्कूल हैं जिन्हें बंद कर पास के स्कूलों में मर्ज कर दिया जाऐगा। बता दें कि राज्य में करीब 42 हजार स्कूल हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें