फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरी भाजपा, राज्य सरकार के खिलाफ नगाड़ा बजाकर किया प्रदर्शन

Wed, 16 Nov 2022 01:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा

सार

भाजपा नेताओं का आरोप है कि पंडरिया विधानसभा में सड़क की हालत खस्ता है। आने जाने वाले लोगो को परेशानी हो रही है। चार सालों में सड़क खराब हो चुकी है, लेकिन कांग्रेस सरकार और यहां के स्थानीय विधायक सड़क की मरम्मत भी नहीं करा सके हैं। 
विज्ञापन
स्थानीय समस्याओं को लेकर कवर्धा में विरोध प्रदर्शन करते भाजपाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) में स्थानीय समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को सड़क पर उतर गए। उन्होंने खस्ताहाल सड़कें, बिजली की समस्या को लेकर जमकर नारेबाजी की और नगाड़ा बजाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी तहसीलदार को सौंपा है। 

विज्ञापन




जिले के भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को कुंडा क्षेत्र में एकत्र हो गए और फिर डीजे और नगाड़ा लेकर सड़कों पर निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले लोगों से बहुत से वादे किए थे, लेकिन सरकार बनते ही सब भूल गए। इतने सालों में कुछ नहीं किया। यह नगाड़ा उनके वादों को याद दिलाने के लिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि जनता से बिजली बिल हाफ का झूठा वादा कर कांग्रेस सत्ता में आ गई, लेकिन गरीब लोगों के यहां भारी भरकम बिल भेज रहे हैं। पंडरिया विधानसभा में सड़क की हालत खस्ता है। आने जाने वाले लोगो को परेशानी हो रही है। चार सालों में सड़क खराब हो चुकी है, लेकिन कांग्रेस सरकार और यहां के स्थानीय विधायक सड़क की मरम्मत भी नहीं करा सके हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें