फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी पर भड़के CM भूपेश: कहा- इनकी बेटी करे तो LOVE, दूसरे की करे तो जिहाद, भाजपा बोली- ये हिंदुओं का अपमान

Thu, 13 Apr 2023 12:59 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में हिंदुत्व, धर्मांतरण, लव जिहाद और सांप्रदायिक हिंसा का मामला गरमाया हुआ है। मामले में बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर है। जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने विश्व हिंदू परिषद और बीजेपी समर्थित छत्तीसगढ़ बंद पर हमला बोला है।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल, बीजेपी नेता ओपी चौधरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में हिंदुत्व, धर्मांतरण, लव जिहाद और सांप्रदायिक हिंसा का मामला गरमाया हुआ है। मामले में बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर है। जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने विश्व हिंदू परिषद और बीजेपी समर्थित छत्तीसगढ़ बंद पर हमला बोला है। उन्होंने बेमेतरा हिंसा पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने इस केस में न जांच की और न ही रिपोर्ट बनाई। सीधा आक्रमण कर दूसरे दिन बंद का आह्वान कर दिया। 

विज्ञापन




सीएम ने कहा कि ऐसा लग रहा है छत्तीसगढ़ में पता नहीं क्या हो गया। जबकी दो बच्चों के झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत दुखद है, चाहे वो किसी की भी मौत हो, उसे जायज नहीं ठहराया जा सकता, लेकिन उसकी आड़ में राजनीतिक रोटी सेकने की कोशिश की गई।

सीएम ने बीजेपी पर कसा तंज
सीएम ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं की बेटी मुसलमानों से शादी की है। क्या वह लव जिहाद नहीं है? छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े नेता की बेटी पता नहीं कहां है? उनसे पूछे क्या क्या हुआ। इनकी बेटी करे, तो लव, दूसरे की करें तो जिहाद। वहां क्यों नहीं रोकने की कोशिश की गई? 
विज्ञापन


'बीजेपी का काम केवल राजनीतिक रोटी सेकना'
सीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी का काम केवल राजनीतिक रोटी सेकना है। अपने दामाद नेताओं को बड़े-बड़े मंत्री और सांसद बनाकर रखे हैं। बेमेतरा हिंसा पर कहा कि इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। इसे रोकने की सबकी जिम्मेदारी है। केवल शासन-प्रशासन से नहीं हो सकता। ये समाज की जिम्मेदारी है। मैं साहू समाज को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने बहुत संयम से काम लिया, जो सही चीजें थी उसे लाकर सामने रखा। हमें बताया और हमने उस पर कार्रवाई भी की, लेकिन भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीति कर रही है। 

बीजेपी का पलटवार, ये लव जिहाद के सबसे बड़े पैरोपकारी : ओपी चौधरी
दूसरी ओर सीएम के आरोप पर बीजेपी ने पलटवार किया है। छत्तीसगढ़ बीजेपी के महामंत्री ओपी चौधरी ने पलटवार करते हुए सीएम पर जमकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सीएम भूपेश बघेल का बयान स्पष्ट बता रहा है कि वो लव जिहाद के सबसे बड़े पैरोकार हैं। भूपेश बघेल के बयानों से स्पष्ट झलकता है कि वो हिंदुओं से कितनी नफरत करते हैं। वे छत्तीसगढ़ में लव जिहाद को स्पष्ट रूप से समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस की इसी मानसिकता के कारण भारत के कई टुकड़े हो चुके हैं।  

'प्रियंका गांधी को खुश करने की कोशिश'
ओपी चौधरी ने कहा कि भूपेश अपनी राजनीति बचाने के लिए इतना बौखलाए हुए हैं। स्तरहीन बयानबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ की बहन-बेटियों के बारे में निजी टिप्पणी कर रहे हैं। हिंदुओं के प्रति उनकी घृणित बयानों को पूरा छत्तीसगढ़ देख और सुन रहा है। अपने नेता प्रियंका वाड्रा को खुश करने के लिए आपने हिंदू बेटियों के बारे में  टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि भूपेश को छत्तीसगढ़ महतारी और उसकी बेटियां इस अपमान के लिए माफ नहीं करेगी 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें