फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ बीजेपी में बड़ा बदलाव: राहुल बने भाजयुमो अध्यक्ष, विभा को महिला मोर्चा की कमान, हेमंत मीडिया संयोजक

Wed, 13 Aug 2025 03:31 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Chhattisgarh Bharatiya Janata Party expanded state executive: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति एवं अनुमति से भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। 
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेश कार्यालय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
Chhattisgarh Bharatiya Janata Party expanded state executive:  छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। कुल  47 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। राहुल योगराज टिकरिहा को रवि भगत की जगह भाजयुमो की कमान सौंपी गई है। उन्हें भाजयुमो का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं विभा अवस्थी को महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति और अनुमति से भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जिसमें जगन्नाथ पाणिग्रही, रामजी भारती, रूपकुमारी चौधरी, रंजना साहू, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नंदन लाल जैन, जी. वेंकटेश्वर, सतीश लाटिया को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं यशवंत जैन, अखिलेश सोनी एवं नवीन मारकंडे को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश मंत्री के रूप में संध्या परघनिया, शिवनाथ यादव, जयंती पटेल, अमित साहू, जितेन्द्र कुमार वर्मा, हर्षिता पाण्डेय, विद्या सिदार,  ऋतु चौरसिया नियुक्ति की गई है। प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राम गर्ग को सौंपी गई है। कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज एवं सह प्रभारी प्रीतेश गांधी को बनाया गया है। 

सांसद संतोष पांडे को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं देवलाल ठाकुर, नलिनीश ठोकने, अमित चिमनानी, शिवनारायण पाण्डेय, प्रमोद कुमार शर्मा, टेकेश्वर जैन, डॉ. विजय शंकर मिश्रा, किरण बघेल, वेदराम जांगड़े, शताब्दी पाण्डेय, के.एल. चौहान, उज्जवल दीपक को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। 
Trending Videos

राहुल योगराज टिकरिहा, अशोक साहू - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
राहुल योगराज टिकरिहा को प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, विभा अवस्थी को प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, अशोक साहू को प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, आलोक सिंह ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा, डॉ. सनम जांगड़े को प्रदेश अध्यक्ष अजा मोर्चा, सत्यनारायण सिंह को प्रदेश अध्यक्ष अजजा मोर्चा, मखमूर इकबाल खान को प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, अवधेश सिंह चंदेल को प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक, चुन्नीलाल साहू को प्रदेश प्रकोष्ठ सह-संयोजक, हेमंत पाणिग्रही को मीडिया संयोजक, मितुल कोठारी को सोशल मीडिया संयोजक, सुनील पिल्लई को आईटी संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन

हेमंत पाणिग्रही - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
अब नई भूमिका में अमित चिमनानी, बने प्रदेश प्रवक्ता
छत्तीसगढ़ बीजेपी मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी को पार्टी ने अब नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। इस जिम्मेदारी को मिलने पर चिमनानी ने अपने सोशल मीडिया हेंडल पर पोस्ट कर लिखा कि 'भाजपा ने प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश प्रवक्ता की नई जिम्मेदारी दी है। इसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने का पूरा प्रयास करूंगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी रहते सभी मीडिया के मित्रो का अपार सहयोग रहा ,जिसके लिए सदैव आप सभी का ऋणी रहूंगा।एक भाई के नाते सभी मीडिया के मित्रो के साथ सदैव साथ रहूंगा। मीडिया की मेरी पूरी टीम और सभी साथियों का कोटि कोटि धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मीडिया प्रभारी रहते मेरा प्रत्यक्ष ,अप्रत्यक्ष सहयोग किया। सभी घोषित प्रदेश पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई। जय हिंद,जय छत्तीसगढ़।'









यहां देखें सूची















 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें