फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में ट्रिपल मर्डर: दौड़ा-दौड़ाकर दो भाई समेत तीन युवकों का कत्ल, आरोपियों को भेजा गया जेल

Tue, 12 Aug 2025 01:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां तीन युवकों की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।    
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले में एक सनसनीखेज मामला मामला आया है, जहाँ मामूली बात पर नशे में धुत 8 युवकों ने चाकू से गोदकर तीन युवकों को मौत के घाट उतार दिया।वही इस मामले में अर्जुनी थाना पुलिस ने 3 नाबालिग सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि रायपुर निवासी मृतक आलोक सिंह ठाकुर, नितिन टांडी और सुरेश हियाल अपने दोस्तों के साथ भोयना स्थित अन्नपूर्णा ढाबा पहुँचा। जहाँ पहले से मौजूद मुख्य आरोपी गोपी दिवान अपने सात दोस्तों के साथ बिल पेमेंट को लेकर ढाबा संचालक से विवाद कर रहा था और कुर्सियों को पटक रहा था।
विज्ञापन





 

जिस पर उन्होंने विवाद नहीं करने के लिए कहा, जिससे आरोपी आक्रोशित हो गए। इस दौरान मुख्य आरोपी गोपी दिवान ने अपने पास रखे चाकू से आलोक सिंह, नितिन और सुरेश के ऊपर ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे तीनो की मौके पर ही मौत हो गई। जबिक मृतक के दो दोस्तों ने भागकर अपनी जान बचाई, नही तो पांचों की हत्या हो सकती थी। घटना के बाद अर्जुनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और आरोपियों को हिरासत में लेकर तीनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी गोपी दिवान मथुराडीह और कलेशर नेताम ग्राम कोर्रा, रणवीर साहू इर्रा, कमलेश ध्रुव आमापारा धमतरी और गौतम दिवान मथुराडीह का रहने वाला है। वहीं इस मामले में तीन आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने हत्यारों का जुलूस निकाला और मुंडन कराकर पैदल घुमाया। हत्यारे वीडियो में बोलते नजर आ रहे हैं कि नशा करना पाप है,आज के बाद नशा नही करेंगे और नशा करना बंद करो। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें