फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जनवरी से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र, जानें पूरा कार्यक्रम

Sat, 29 Dec 2018 01:46 PM IST
Shani Mishra भाषा, रायपुर
विज्ञापन
chhattisgarh assembly
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा का पहला सत्र चार जनवरी से प्रारंभ होगा।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव चंद्र शेखर गंगराड़े ने आज यहां बताया कि राज्य के पांचवें विधानसभा का पहला सत्र चार जनवरी से प्रारंभ होगा। इस सत्र में कुल छह बैठकें होंगी। गंगराड़े ने बताया कि चार जनवरी को नव निर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे। सदस्यों को प्रोटेम स्पीकर राम पुकार सिंह शपथ दिलाएंगे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होगा।

उन्होंने बताया कि सात जनवरी को सदन में राज्यपाल का अभिभाषण होगा। वहीं नौ जनवरी, 10 जनवरी और 11 जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर प्रस्तुत कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा होगी। सचिव ने बताया कि इस सत्र में वित्तीय कार्य के साथ ही अन्य शासकीय कार्य संपादित किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो गया है।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 68 सीटों पर, भारतीय जनता पार्टी को 15 सीटों पर तथा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़  और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन को सात सीटों पर जीत मिली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें