छत्तीसगढ़ चुनाव में एक ऐसा परिवार भी दिखा जिसकी तीन पीढ़ियों ने मंगलवार को एक साथ मतदान किया। इस जैन परिवार के 14 सदस्यों ने वोटिंग की। इस परिवार में जैन समाज के सबसे बुजुर्ग गुलाबचंद्र जैन 87 साल, उनके पुत्र राजकुमार जैन 58 साल और शीतल जैन 34 के अलावा परिवार के अन्य सदस्य होमेश जैन, सुमन जैन,नेहा जैन, दिव्या जैन, लक्ष्मी जैन,मनोज जैन, उषा जैन, प्रतीक जैन, संदीप जैन, साक्षी जैन, संजय जैन ने शासकीय प्राथमिक शाला भवन नगरपालिका के आदर्श मतदान केंद्र-244 में अपना वोट दिया।
यह परिवार जशपुरनगर शहर में कॉलेज रोड पर रहता है । इस परिवार के मुखिया गुलाबचंद जैन का कहना है कि परिवार में मौजूद सभी सदस्य मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व परिवार बेसब्री से इंतजार कर रहा था।