फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस का आरोप, नतीजे प्रभावित करने की हो रही कोशिश

Tue, 20 Nov 2018 05:03 PM IST
भाषा
विज्ञापन
BJP- Congress
विज्ञापन
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में रुपये बांटे जाने और एक व्यक्ति के पास से ईवीएम बरामद किए जाने की कथित घटनाओं का हवाला देते हुए मंगलवार को चुनाव आयोग का रुख किया और आरोप लगाया कि राज्य में कुछ लोगों की ओर से नतीजों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

पार्टी ने आयोग से यह भी आग्रह किया कि इन मामलों में उचित कदम उठाया जाए और ईवीएम के इस्तेमाल की तब तक समीक्षा की जाए जब तक चुनाव आयोग मामले की जांच करके किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच जाता। कांग्रेस के राज्य प्रभारी पीएल पुनिया की अगुवाई में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग का रुख उस वक्त किया है जब छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 72 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में दो ऐसी घटनाएं हुई हैं जो चुनाव नतीजों पर असर डाल सकती हैं। पहली घटना सामरी विधानसभा क्षेत्र की है जहां भाजपा उम्मीदवार लोगों को पैसे बांट रहे हैं। इस घटना का वीडियो हम मुहैया करा रहे हैं।

ज्ञापन के अनुसार, दूसरी घटना महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चिरमिरी इलाके की है जहां सरकारी हाईस्कूल प्रधानाध्यापक वेदप्रकाश मिश्रा के पास से पुलिस ने इवीएम बरामद की। इससे जुड़ा वीडियो भी हम मुहैया करा रहे हैं। पार्टी ने दावा किया कि ये दोनों घटनाएं कुछ लोगों द्वारा चुनाव नतीजों को प्रभावित करने का प्रयास लगती हैं। कांग्रेस ने कहा कि इन मामलों में कार्रवाई के लिए तत्काल कदम उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें