फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: अब तक 11.85 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध सामग्री जब्त

Sun, 18 Nov 2018 02:25 PM IST
भाषा
विज्ञापन
अवैध शराब
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में अब तक 11.85 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध सामग्री जब्त की गई है। राज्य में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए चल रही प्रक्रिया के तहत चुनाव आयोग द्वारा राज्य के सभी जिलों में शराब और अन्य मादक द्रव्यों के अवैध करोबार पर कड़ी निगाह रखी जा रही है।

विज्ञापन


वहीं अवैध नगदी और अवैध आभूषणों व अन्य अवैध वस्तुओं के वितरण को भी कठोरता से प्रतिबंधित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू के निर्देश पर राज्य के विभिन्न जिलों में जिला निर्वाचन कार्यालयों द्वारा गठित उड़न दस्तों द्वारा अब तक 11 करोड़ 85 लाख 51 हजार 461 रूपए की अवैध वस्तुओं की जब्ती की गई है। दोषी व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी साहू स्वयं राज्य के विभिन्न जिलों का सघन दौरा कर रहे हैं और वहां अधिकारियों की बैठक लेकर निर्वाचन से संबंधित प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा भी कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, आबकारी और आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा राज्य के हर जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 16 नवंबर तक जब्त इन वस्तुओं में चार करोड़ 47 लाख 13 हजार 358 रुपये की अवैध नगद राशि शामिल है। इस दौरान 70 हजार 681 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ 30 लाख 15 हजार के आसपास बताई जाती है। अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि में ड्रग और नारकोटिक्स अधिनियम के तहत लगभग 22 किलो नशीले पदार्थों को भी जब्त किया गया है, जिनकी कीमत लगभग एक लाख 76 हजार रुपये है।

सघन जांच अभियान के तहत अधिकारियों ने इस दौरान लगभग 29 लाख 13 हजार 871 रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य धातुओं से बनी वस्तुओं को भी जब्त किया है। इसके अलावा अवैध लैपटॉप, वाहन, साड़ी, प्रेशर कुकर आदि भी जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग पांच करोड़ 77 लाख 33 हजार 175 रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें