फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: मुख्यमंत्री रमन सिंह की संपत्ति पांच सालों में बढ़कर हो गई दोगुनी

Wed, 24 Oct 2018 10:52 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
रमन सिंह
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अचल संपत्ति का मूल्य पांच सालों के दौरान बढ़कर दोगुना हो गया है। इस समय वे 10 करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। यही नहीं उन्होंने अपने 2,670 वर्ग फीट की एक जमीन भी खरीदी है। 
विज्ञापन


डॉ. रमन सिंह ने मंगलवार को राजनांदगांव विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र के साथ दी गई जानकारी में उन्होंने बताया कि उनके पास छह करोड़ 41 लाख रुपये की अचल संपत्ति के साथ चार करोड़ 31 लाख 35 हजार की चल संपत्ति है। रमन के पास करीब 76 तोला सोना व चार किलो चांदी है, लेकिन नगद केवल 22 हजार ही रखते हैं। 

रमन सिंह ने एक जमीन खरीदी 

पिछले पांच सालों के दौरान रमन ने 2,670 वर्ग फीट की एक जमीन खरीदी है। यह जमीन उनके निजी घर से सटे हाउसिंग बोर्ड की जमीन है। 

मुख्यमंत्री की पत्नी के पास 11 लाख का हीरा 

मुख्यमंत्री की पत्नी वीणा सिंह के पास करीब 11 लाख रुपये का एक हीरा है। साथ ही 235 तोला सोना के साथ ही 18 किलो चांदी भी है। रमन के पास चार किलो चांदी के अभूषण और अन्य सामान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें