कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के पार्षद
छत्तीगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में अंतर्कलह दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री रमन सिंह के गृह जिले कवर्धा में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के तीन पार्षदों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
जानकारी के मुताबिक तीनों पार्षदों ने भाजपा पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी है। कवर्धा में भाजपा के तीन पार्षदों ने कांग्रेस नेता मो. अकबर से प्रभावित होकर उनसे जुड़े हैं। कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले पार्षद सुरेश वर्मा, सुशीला धुर्वे और उदित झरिया हैं। इससे ये माना जा रहा है कि पार्टी के कार्यकर्ता ही बड़े नेताओं की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
भाजपा से इस्तीफा देने वाले पार्षदों का आरोप है कि पार्टी में उन्हें किसी भी कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी जाती थी। लगातार उपेक्षा की जाती रही थी। यही वजह है कि तीनों पार्षदों भाजपा पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन लिया है।