छत्तीसगढ़ चुनाव में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है संगवारी बूथ। ये बूथ महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। ये गुलाबी रंग के बूथ महिलाओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
भारत निर्वाचन आयोग ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक महिला मतदाताओं की सहभागिता के लिए यह पहल की गई है। संगवारी बूथों पर सुरक्षा से लेकर मतदान कराने तक की जिम्मेदारी महिलाओं पर है।
इन बूथों पर चुनाव के लिए महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान महिला अधिकारियों को आचरण संहिता से लेकर वोटिंग के नियमों को विस्तार से बताया गया है। इन संगवारी मतदान केंद्रों की संख्या 30 है।
यहां है संगवारी मतदान केंद्र
| बस्तर में 3 संगवारी बूथ |
| दंतेवाड़ा में 2 संगवारी बूथ |
| सुकमा में 2 संगवारी बूथ |
| बीजापुर में 2 संगवारी बूथ |
| नारायणपुर में 3 संगवारी बूथ |
| कोंडागांव में 5 संगवारी बूथ |
| कांकेर में 6 संगवारी बूथ |
| राजनांदगांव में 7 संगवारी बूथ |