फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: आखिर क्यों खास है संगवारी बूथ ?

Mon, 12 Nov 2018 03:17 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
संगवारी बूथ
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ चुनाव में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है संगवारी बूथ। ये बूथ महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। ये गुलाबी रंग के बूथ महिलाओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।  
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक महिला मतदाताओं की सहभागिता के लिए यह पहल की गई है। संगवारी बूथों पर सुरक्षा से लेकर मतदान कराने तक की जिम्मेदारी महिलाओं पर है।

इन बूथों पर चुनाव के लिए महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान महिला अधिकारियों को आचरण संहिता से लेकर वोटिंग के नियमों को विस्तार से बताया गया है। इन संगवारी मतदान केंद्रों की संख्या 30 है।
विज्ञापन

 
यहां है संगवारी मतदान केंद्र
बस्तर में 3 संगवारी बूथ
दंतेवाड़ा में 2 संगवारी बूथ
सुकमा में 2 संगवारी बूथ
बीजापुर में 2 संगवारी बूथ
नारायणपुर में 3 संगवारी बूथ
कोंडागांव में 5 संगवारी बूथ
कांकेर में 6 संगवारी बूथ
राजनांदगांव में 7 संगवारी बूथ
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें